logo

गढ़वा में धूमधाम से मना 77वां गणतंत्र दिवस, डीसी दिनेश यादव ने फहराया तिरंगा

fynerymnierty,.jpg

द फॉलोअप डेस्क
77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर गढ़वा जिला मुख्यालय स्थित टाउन हॉल मैदान में मुख्य समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपायुक्त दिनेश यादव ने सुबह 9:00 बजे राष्ट्रीय ध्वज फहराया। झंडोत्तोलन से पूर्व उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा परेड में शामिल विभिन्न टुकड़ियों का निरीक्षण किया गया। इसके पश्चात जवानों ने मार्च पास्ट कर उन्हें सलामी दी।
अपने संबोधन में उपायुक्त दिनेश यादव ने कहा कि 26 जनवरी का दिन हमारे राष्ट्र के इतिहास में स्वर्णिम अक्षरों में दर्ज है। यह दिन हमें संविधान द्वारा प्रदत्त अधिकारों और कर्तव्यों की याद दिलाता है। 
उन्होंने कहा कि आज हमें न केवल वर्तमान बल्कि भविष्य की दिशा में भी सोचने की आवश्यकता है। भारत ने वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत पहचान बनाई है और लगातार प्रगति की ओर अग्रसर है।
उपायुक्त ने बताया कि गढ़वा जिले में सरकार की कई जनकल्याणकारी योजनाएं सफलतापूर्वक संचालित की जा रही हैं। जिले की लगभग 2 लाख 26 हजार महिलाओं को ‘मइया सम्मान योजना’ का लाभ दिया जा रहा है, वहीं सर्वजन पेंशन योजना के तहत लगभग डेढ़ लाख लाभुकों को पेंशन प्रदान की जा रही है। 
इसके अलावा जिले में सड़क, भवन, पुल सहित विभिन्न विकास योजनाओं पर कार्य तेजी से चल रहा है। कार्यक्रम के दौरान जिले के विभिन्न पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, स्कूली छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहे।

 

Tags - Latest Jharkhand News Jharkhand News Updates latest jharkhand News jharkhand News Garwah News Updates garwah news Updates latest garwah news Garwah news updates garwah news in hindi garwah news in Hindi garwah updates