logo

लोहरदगा : डांस का महासंग्राम शो में 8 साल के रिषभ राज का ऑडिशन के फाइनल राउंड में हुआ चयन

lohardaga_dance.jpg

द फॉलोअप डेस्क
लोहरदगा जिले के हिरही निवासी 8 वर्षीय रिषभ राज तिग्गा ने डांसिंग के क्षेत्र में न केवल जिले बल्कि पूरे झारखंड का नाम रोशन किया है। रिषभ का चयन टीवी रियलिटी शो 'डांस का महासंग्राम' के फाइनल राउंड ऑडिशन के लिए हुआ है, जो मुंबई में आयोजित होने वाला है। रिषभ इन दिनों फाइनल राउंड की तैयारी में जुटे हुए हैं।

रिषभ वर्तमान में लोहरदगा ब्लॉक परिसर के समीप रहकर पढ़ाई के साथ-साथ डांस की तैयारी भी कर रहे हैं। वे लोहरदगा लिवेस एकेडेमिक स्कूल में कक्षा तीन के छात्र हैं। डांस के प्रति उनकी रुचि ढाई साल की उम्र से ही शुरू हो गई थी और अब उनका सपना एक सफल डांसर बनने का है। रिषभ अपने डांस टीचर से प्रेरित होकर लगातार मेहनत करते हुए डांस एकेडमी में अभ्यास करते हैं। उनकी कड़ी मेहनत का ही परिणाम है कि वे अब मुंबई के फाइनल राउंड तक पहुंच गए हैं।
टीवी रियलिटी शो 'डांस का महासंग्राम' का पहला ऑडिशन रांची में और दूसरा भोपाल में हुआ था। रिषभ ने दोनों राउंड में सफलता प्राप्त की और अब फाइनल राउंड के लिए चयनित हुए हैं। रिषभ की मां करिशमा केरकेट्टा गृहिणी हैं और उनके पिता राहुल तिग्गा भारतीय सेना में कार्यरत हैं। रिषभ की इस उपलब्धि से उनके परिवार में खुशी का माहौल है और पूरे जिले में उत्साह है।

रिषभ की मां का कहना है कि रिषभ शुरू से ही डांस के क्षेत्र में मेहनती रहा है और वह पढ़ाई के साथ-साथ अपने सपने को पूरा करने के लिए निरंतर अभ्यास करता रहता है। फाइनल राउंड के लिए चयन होना बहुत बड़ी बात है, इससे लोहरदगा के अन्य बच्चों को भी प्रेरणा मिलेगी। रिषभ के डांस टीचर का कहना है कि लोहरदगा जैसे छोटे शहर से किसी बच्चे का टीवी रियलिटी शो में मुंबई तक पहुंचना एक बड़ी उपलब्धि है। यहां के बच्चे मेहनती हैं और आगे बढ़कर जिले के साथ-साथ राज्य का भी नाम रोशन कर सकते हैं।


 

Tags - Lohardaga news Lohardaga News updates latest Lohardaga News lohardaga news updates latest lohardaga News lohardaga News updates latest jharkhand News jharkhand News updates Lohardaga rishab Lohardaga News updates