logo

गुमला : कोयल नदी में नहाते समय 14 वर्षीय नाबालिग की डूबने से मौत, पूरे गांव में मातम

dtulkst.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला जिले के सदर थाना क्षेत्र के मुरकुंडा गांव के समीप जोलो में कोयल नदी में नहाने के दौरान 14 वर्षीय नाबालिग अभिषेक कुजूर की डूबने से मौत हो गई। अभिषेक आदर्श नगर ढोढरी टोली का निवासी था और नोट्रे डेम स्कूल में 8वीं कक्षा का छात्र था। वह पिकनिक मनाने आया हुआ था। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय सामाजिक कार्यकर्ता भोला चौधरी अपने गांव के सहयोगियों के साथ मौके पर पहुंचे। सदर थाना प्रभारी महेंद्र करमाली और उनकी टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे। घटना के बाद आसपास के गांवों के लोग बड़ी संख्या में जुट गए। कुछ लोगों ने बच्चे की लाश अलग-अलग स्थानों पर होने का संदेह जताया। अंततः स्थानीय लोगों की पहल से बच्चे की लाश बरामद की गई। इस हादसे से पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया, जबकि मृतक के परिजन गहरे सदमे में हैं।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand updates latest Gumla news Gumla news Updates Gumla news Gumla news updates latest Gumla newsw Gumla News in hindi