logo

कैरम बोर्ड बन गया जंग का मैदान, भतीजे ने ले ली चाचा की जान

मोीदस.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
साहिबगंज जिले के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के बाबूपुर में कैरम खेलने के दौरान एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जानकारी सामने आई है कि मंगलवार की रात 25 वर्षीय फेकुआ महतो अपने भतीजा मोनू महतो के साथ कैरम बोर्ड खेल रहा था। इस दौरान दोनों में विवाद शुरू हो गया। आरोप है कि खेलने के दौरान मोनू महतो को गुस्सा आया और वह अपने चाचा फेकुआ महतो को गिराकर पीटने लगा। इससे फेकुआ बेहोश हो गया। परिजन तुरंत उसे राजमहल अस्पताल ले गए। वहां से डॉक्टरों ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। साहिबगंज सदर अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी चिंतामन रजक ने छानबीन की। शव को पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने आरोपी मोनू को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक का एक बेटा है। माता-पिता और पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। 

मोनू  ने चाचा को मारा था थप्पड़
दरअसल फेकू महतो कुछ लोगों के साथ बैठकर कैरम खेल रहे थे। वहीं चार युवक बैठकर मोबाइल चला रहे थे। तभी मोनू कुमार ने अपने चाचा को पीछे से आकर जोरदार थप्पड़ मार दिया। तब फेकू ने मोनू से मारने की वजह पूछी तो उसने कहा मारूंगा क्या करोगे। इसमें विवाद बढ़ता गया। इस दौरान मोनू ने फेंकू को मार कर अधमरा कर दिया। ऐसे बीच उसने फेंकू को जोरदार धक्का दिया जिससे फेकू पास की सीढ़ी पर गिर गए उसके सीने में गहरी चोट आई और मुंह से खून निकलने लगा। इसकी सूचना फेकू के परिजन को दी गई। जिसके बाद वहां पहुंचे और वह उन्हें अस्पताल लेकर गए।

हमारे वाट्सअप ग्रुप से जुड़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N