logo

पाकुड़ : कोयला डंपर ने बाइक को मारी टक्कर, पिता-बच्ची बाल-बाल बची, ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जताया आक्रोश

xvhktdeyksy.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में सोमवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। नगर थाना क्षेत्र के दुर्गापुर गांव के पास तेज रफ्तार कोयला डंपर ने सामने से आ रही बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। गनीमत रही कि बाइक चला रहे पिता और उसके साथ बैठी छोटी बच्ची की जान बच गई। दोनों को मामूली चोटें आई हैं। घटना उस समय हुई जब पिता अपनी बच्ची को स्कूल छोड़ने जा रहे थे।
हादसे के बाद इलाके में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने मौके पर सड़क जाम कर दी। देखते ही देखते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और घंटों तक आवागमन ठप रहा। सूचना मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने लोगों को समझा-बुझाकर शांत कराया और सड़क को खाली कराया। पुलिस ने डंपर को जब्त कर लिया है।


 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates Pakur News updates latest Pakur News Pakur News in hindi Latest Pakur News Pakur News Updates Pakur mnews Updates Pakur Updates