logo

जमशेदपुर : NSUI का संगठन विस्तार कॉलेजों और प्रखंड स्तर पर करने का लिया गया निर्णय

nsui_jamshedpur.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और जिलाध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के निर्देशानुसार संगठन सृजन अभियान के तहत बैठक का आयोजन कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टूपुर में किया गया। इस बैठक में एनएसयुआई संगठन का विस्तार जिले के सभी कॉलेजों में करने के लिए सहमति दी गई। कॉलेजों में एनएसयूआई का सदस्यता अभियान चलाने के लिए कार्य योजना तैयार करने की जिम्मेदारी एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह और जिला समन्वयक रजनीश सिंह को सौंपी गई।
बैठक में निर्णय लिया गया कि एनएसयूआई का संगठन विस्तार 18 प्रखंडों में किया जाएगा और इसके लिए जोरदार अभियान चलाया जाएगा। एनएसयूआई संगठन के महत्व पर परविंदर सिंह, प्रदेश पर्यवेक्षक एनएसयूआई ने प्रकाश डाला। कॉलेजों में एनएसयूआई के संगठन विस्तार के कार्य और सदस्यता कैम्प में एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सचिन कुमार सिंह को सहयोग देने के लिए डॉ. समीर कुमार, चेयरमैन जिला शिक्षा विभाग कांग्रेस को दायित्व सौंपा गया।
संगठन सृजन बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि एनएसयूआई के सभी नये सदस्यों के प्रशिक्षण के लिए एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की जाएगी। कार्यशाला को शिक्षाविद् और संगठन के वरिष्ठ नेता संबोधित करेंगे। बैठक का संचालन और प्रबंधन कार्य संजय सिंह आजाद, कार्यालय प्रभारी ने संपादित किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ नेता राकेश कुमार तिवारी, वरिष्ठ नेत्री नूरजहां वारसी, झारखंड प्रदेश एनएसयूआई पर्यवेक्षक परविंदर सिंह, जिला समन्वयक एनएसयूआई रजनीश सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष एनएसयूआई सुरेन्द्र शर्मा, महिला कांग्रेस अध्यक्ष नलिनी सिन्हा, वरिष्ठ नेता कल्याण चन्द्र सिंह, डॉ. समीर कुमार, सुनाता कच्छप, प्रेम टुडू, अंकित कुमार सिंह, अनुज कुमार, विकास कुमार, अनुकान्त पांडेय एवं विभिन्न कॉलेजों के छात्र प्रतिनिधि शामिल हुए।


 

Tags - jamshedpur News jamshedpur News Updates jamshedpur news Updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates jharkhand News jharkhand News Updates Jamshedpur News Jamshedpur NSUI news NSUI Jamshedpur jamshedpur news updates