logo

JPSC-JSSC कथित गड़बड़ी मामला, सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई

JPSC-JSSC कथित गड़बड़ी मामला, सुप्रीम कोर्ट में 5 अक्टूबर को अगली सुनवाई

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित गड़बड़ी के मामले में अब 5 अक्टूबर को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होगी। जानकारी के अनुसार, मुख्य न्यायाधीश की अदालत में सोमवार को मामले को लेकर आंशिक सुनवाई हुई, जिसके बाद अगली सुनवाई के लिए 5 अक्टूबर की तारीख तय की गई है। दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में सामाजिक कार्यकर्ता हरिशरण देवगन की ओर से दायर एक जनहित याचिका (पीआईएल) में इन परीक्षाओं में हुई कथित अनियमितताओं की सीबीआई जांच और कई परीक्षाओं को रद्द करने की मांग की गई है। गौरतलब है कि झारखंड हाईकोर्ट में भी जेपीएससी-जेएसएससी मामले में सुनवाई 7 अक्टूबर को निर्धारित है। झारखंड के लिहाज से हाईकोर्ट में होने वाली सुनवाई से पहले सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई बहुत मायने रखती है।

 

Tags - JPSC JSSC Supreme Court CBI Investigation Harisharan Devgan