logo

रांची में JAP-2 जवान ने की खुदकुशी, कमरे में फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस

avswtvQ24.jpg

द फॉलोअप डेस्क
राजधानी रांची में झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP-2) के एक जवान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। गुरुवार की सुबह, कुटे स्थित विस्थापित भवन में जवान का शव उसके कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया गया। जवान की पहचान शिव पूजन रजवार के रूप में हुई है, जो बोकारो के पेटरवार का रहने वाला था।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, जवान ने यह आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसके कारणों का अभी तक कोई खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है। आत्महत्या के कारणों का पता जवान के सहकर्मियों और परिजनों से पूछताछ के बाद ही चल पाएगा।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News Updates latest updates jharkhand News updates Ranchi News updates latest jharkhand News Ranchi News Ranchi news Updates