द फॉलोअप डेस्क
लातेहार जिले के महुआडांड़ थाना क्षेत्र अंतर्गत सरनाडीह गांव में शनिवार की देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। सरस्वती पूजा की प्रतिमा विसर्जन कार्यक्रम को देखकर लौट रहे दो मोटरसाइकिलों के बीच सरनाडीह पुल के पास आमने-सामने की जोरदार टक्कर हो गई।
6.jpeg)

इस भीषण दुर्घटना में एक मोटरसाइकिल पर सवार आरदीप मुंडा (पिता जलसू मुंडा, ग्राम सरनाडीह) की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
5.jpeg)
5.jpeg)
दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को तुरंत महुआडांड़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। वहां कार्यरत डॉ. अमित खालको ने आरदीप मुंडा को मृत घोषित कर दिया। इस हादसे में तीन अन्य युवक—रितेश किंडो (20), वीरेंद्र खेरवार (25) एवं अमरसहाय तिर्की (22) गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की नाजुक स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बड़े अस्पताल रेफर कर दिया है।
5.jpeg)
प्राप्त जानकारी के अनुसार, सरनाडीह गांव में आयोजित मूर्ति विसर्जन कार्यक्रम को देखने के लिए ये सभी युवक दो अलग-अलग मोटरसाइकिलों से गए थे। शाम करीब सात बजे जब कार्यक्रम समाप्त हुआ और वे अपने घरों की ओर लौट रहे थे, तभी यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, दुर्घटना के वक्त किसी भी युवक ने हेलमेट नहीं पहना था, जिसके कारण चोटें काफी गंभीर आईं। रविवार को मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराकर उसे परिजनों को सौंप दिया गया है।
4.jpeg)
4.jpeg)
थाना प्रभारी मनोज कुमार ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि दो बाइकों की सीधी भिड़ंत में एक युवक की जान गई है और तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।
3.jpeg)
4.jpeg)
4.jpeg)