logo

हजारीबाग में धनतेरस पर लूट की बड़ी साजिश नाकाम, वारदात से पहले पुलिस ने 5 को दबोचा

se5653n.jpg

द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग पुलिस ने धनतेरस के दिन 5 छिनतई करने वाले अपराधियों को पकड़ा है। ये सभी अपराधी कैनरी हिल के जंगल में योजना बना रहे थे कि जो भी खरीदार जेवर खरीद कर दुकान से निकलेगा, उसका जेवर लूट लेना है। योजना बनाने के बाद ये पांचों अपराधी जिले के विभिन्न इलाकों में सक्रिय होने वाले थे। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया।
हजारीबाग जिले में छिनतई की घटनाओं में इजाफा हुआ है। इसी कड़ी में पुलिस ने पांच संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी कैनरी हिल के पास के जंगल से हुई। हजारीबाग सदर एसडीपीओ अमित आनंद ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पांचों को गिरफ्तार कर लिया। सभी पांचों आरोपी धनतेरस के दिन शहर के अलग-अलग हिस्सों में सक्रिय होकर जेवर लूटने की फिराक में थे। पुलिस ने इनके पास से हथियार और कुछ लूटे गए जेवरात भी बरामद किए हैं।
गिरफ्तार आरोपियों में धनीराम सोरेन उर्फ नेपाली शामिल है, जिसके खिलाफ छह आपराधिक मामले दर्ज हैं। बलराम मंडा उर्फ बाबा पर 11 मामले, तैयब अंसारी पर एक, किशोर कुमार बिहारी पर दो मामले दर्ज हैं। गिरफ्तार विकास पर कितने मामले दर्ज हैं, इसकी जांच की जा रही है पुलिस ने आरोपियों के पास से एक पिस्तौल, एक देसी कट्टा, छह जिंदा कारतूस, 48 ग्राम सोना, 98 ग्राम चांदी की सिकड़ी, एक चार पहिया वाहन, आठ मोबाइल फोन और दो मोटरसाइकिल बरामद की हैं। एसडीपीओ अमित आनंद ने कहा कि हाल ही में जिले में जो अपराध की घटनाएं हुई हैं, उनका जल्द ही खुलासा किया जाएगा। पुलिस अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई कर रही है।

 

Tags - Latest jharkhand News Jharkhand News updates latest jharkhand News latest Hazaribagh News Hazaribagh Updates Hazaribagh News in Hindi latest jharkhand news Hazaribagh Breaking News breaking news Hazaribagh