logo

वित्तीय बजट 2026 : पार्टी सुप्रीमो सुदेश महतो सहित इन AJSU नेताओं ने बजट को बताया प्रशंसनीय, किसने क्या कहा जानें 

SUDESH12.jpg

रांची 

आजसू पार्टी प्रमुख एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश महतो ने केंद्रीय बजट को समावेशी विकास और सामाजिक न्याय की दिशा में एक बड़ा कदम बताया है। उन्होंने ’एक्स’ पर लिखा है कि यह बजट देश के गरीब, किसानों, मध्यम वर्ग और छोटे उद्यमियों के सशक्तिकरण को प्राथमिकता देता है और आर्थिक संतुलन तथा समृद्ध समाज बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। यह बजट विकसित और आत्मनिर्भर भारत की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इससे गरीब एवं वंचित तबकों आदिवासी, दलित, पिछड़ों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों आदि के सशक्तिकरण की ओर देश बढ़ेगा।

 महतो ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था में तमाम अनिश्चितताओं के बावजूद भारत ने 7% के उच्च विकास दर को बनाए रखा है। सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए 10,000 करोड़ रुपये के अतिरिक्त कोष की घोषणा की गई है, जो महिलाओं, अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति, पिछड़ों के बीच उद्यमशीलता को बढ़ावा देगा। उन्होंने यह भी कहा कि मध्यम वर्ग को आयकर में राहत दी गई है, जिससे उनकी बचत बढ़ेगी और उपभोक्ता मांग में इजाफा होगाl

 महतो ने कहा कि बजट में निमहांस–2 रांची में स्थापित करने की बात है, जिससे राज्य में स्वास्थ्य ढांचा को बल मिलेगा। इसके अलावा खनिज कॉरिडोर और हाई स्पीड रेल कॉरिडोर, पर्वतीय क्षेत्र में पर्यटन विकास की चर्चा है। बजट के माध्यम से कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत करने पर जोर दिया गया है। रक्षा बजट में 15 प्रतिशत वृद्धि की गई है, जिससे नई तकनीकी चुनौतियों से निबटने में मदद मिलेगी।


भारतीय अर्थव्यवस्था को मिलेगी मजबूती : प्रवीण प्रभाकर

आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने नए केंद्रीय बजट का स्वागत किया है और कहा है कि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी। उन्होंने रांची में निमहांस–2 की स्थापना की घोषणा का भी स्वागत किया।  प्रभाकर ने कहा कि बजट में आधारभूत संरचना के विकास पर ध्यान दिया गया है। साथ ही पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन विकास पर फोकस किया गया है। उन्होंने कहा कि बजट में आदिवासी क्षेत्रों के विकास पर भी ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि एजुकेशन टू एम्प्लॉयमेंट पर भी फोकस किया गया है।

ग्रामीण अर्थव्यवस्था का होगा  सुदृढ़ीकरण : डॉ देवशरण भगत

आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि बजट से ग्रामीण अर्थव्यवस्था का सुदृढ़ीकरण होगा। 10,000 करोड़ के कोष से सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों को मजबूती मिलेगी और किसानों को लाभ होगा। डॉ भगत ने कहा कि खनिज कॉरिडोर और रेल कॉरिडोर से विकास को गति मिलेगी। साथ ही दवाएं सस्ती होंगी।

परवाज़ खान ने क्या कहा 

परवाज़ खान, केंद्रीय मीडिया संयोजक ने कहा, महिला सशक्तिकरण का अनूठा उदाहरण प्रस्तुत करते हुए माननीय केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद के चल रहे बजट सत्र 2026 में लगातार नौवीं बार केंद्रीय बजट प्रस्तुत किया। वैश्विक मंदी के दौर में भारत की निरंतर आर्थिक गति बनाए रखने के उद्देश्य से उन्होंने समावेशी और भविष्योन्मुखी बजट पेश किया, जिसमें टेक्नोलॉजी और AI के क्षेत्र में भारत के युवाओं को नई दिशा देने पर विशेष फोकस किया गया है। कहा कि हर जिले में छात्राओं के लिए हॉस्टल निर्माण का निर्णय स्वागत योग्य कदम है। बजट का प्रमुख आवंटन रक्षा, सड़क परिवहन एवं राजमार्ग, रेलवे, गृह मंत्रालय, उपभोक्ता मामले, कृषि, रसायन एवं उर्वरक, शिक्षा तथा स्वास्थ्य क्षेत्रों पर केंद्रित है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है।  झारखंड के विश्वविख्यात सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ साइकियाट्री (CIP), कांके, रांची के उन्नयन की पहल को सार्थक दिशा में उठाया गया कदम बताया गया है। आधुनिक दौर में इससे मानसिक रोगियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।


 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest Breaking News Dai।y News News Update।atest News Nationa। News State News