logo

जामताड़ा में सड़क हादसे के बाद बड़ा बवाल, बिजली पोल टूटने से कई गांव अंधेरे में, 5 घंटे से सड़क जाम

yuntumui.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा थाना क्षेत्र के झड़नापाड़ा-मिहिजाम बाईपास पर रविवार को हुए सड़क हादसे के बाद स्थिति पूरी तरह तनावपूर्ण हो गई। कार के अनियंत्रित होकर घर में घुसने से जहां तीन लोग घायल हुए, वहीं बिजली का पोल टूटने से कई गांवों की बिजली गुल हो गई। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने मुख्य सड़क को करीब चार से पांच घंटे से जाम कर रखा है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली बहाल कराने के लिए वे दोपहर 12 बजे से बिजली विभाग को लगातार फोन कर रहे हैं, लेकिन अब तक कोई अधिकारी या कर्मी मौके पर नहीं पहुंचा। ग्रामीणों ने साफ चेतावनी दी है कि जब तक बिजली आपूर्ति चालू नहीं होगी, सड़क जाम नहीं हटाया जाएगा। सड़क जाम के कारण जामताड़ा-मिहिजाम मार्ग पर एम्बुलेंस, यात्री वाहन और मालवाहक गाड़ियां फंसी हुई हैं, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, एक कार देवघर से पूजा कर लौटते समय जामताड़ा बाईपास होते हुए आसनसोल की ओर जा रही थी, तभी झड़नापाड़ा के पास चालक का संतुलन बिगड़ गया और कार सड़क किनारे स्थित एक घर में जा घुसी। हादसे में कार और मकान दोनों बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। घटना की सूचना मिलते ही जामताड़ा पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल जामताड़ा भेजा। मौके पर पहुंचे ASI राकेश कुमार ने बताया कि हादसे में एक साइकिल सवार सहित लोग घायल हुए हैं, जिनका इलाज जारी है। मकान मालिक पीतांबर बास्की ने बताया कि कार सीधे उनके घर में घुस गई, जिससे घर को भारी नुकसान हुआ है। साथ ही बिजली का पोल टूटने से पूरे इलाके की बिजली व्यवस्था ठप हो गई है। फिलहाल पुलिस मौके पर मौजूद है और प्रशासन व बिजली विभाग से समन्वय बनाकर सड़क जाम हटाने और बिजली बहाल करने की कोशिश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक स्थिति सामान्य नहीं हो सकी है।

 

Tags - Latest Jamtara news Jamtara news Updates latest Jamtara news Jamtara news in hindi latest gtarwah News latest Jamtara News latest Jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand news Updates jharkhand News Updats latest updates Jamtara