logo

रातू में केला चैंबर में लगी भीषण आग, इलाके में अफरा-तफरी, फायर ब्रिगेड से संपर्क करने में हो रही समस्या

fireeeeeeee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रांची के रातू में  फुटकलटोली स्थित अल कमाल कॉलोनी, रोड नंबर-4 में रविवार की देर रात एक केला चैंबर में भीषण आग लग गई। आग लगने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। ऐसे में इलाके के लोग अपने घरों से बाहर आ गए।  स्थानीय लोगों के मुताबिक़, कुछ ही मिनटों में पूरे चैंबर को आग की लपटों ने अपनी चपेट में ले लिया। मिली जानकारी के अनुसार, लोगों को फायर ब्रिगेड से संपर्क करने में भी काफी समस्या का सामना करना पड़ा था। ऐसे में आग बुझाने में देरी हुई। फिलहाल स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर बचाव और राहत कार्य में जुटे हैं। बता दने कि इस घटना के बारे में प्रशासन को भी सूचना दे दे गई है। केला चैंबर में आग लग्न का कारण अब तक पता नहीं चल पाया है। अब तक किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand updates latest Ratu Fire news Ratu Fire news Updates Ratu Fire news Ratu Fire news updates latest Ratu Fire newsw Ratu Fire News in hindi