नंदलाल तुरी
पाकुड़ जिले में पाकुड़ रेलवे फाटक के निकट सब्जी मंडी में देर रात भीषण आगजनी की घटना घटी। जानकारी के अनुसार, सब्जी मंडी में स्थित एक थोक विक्रेता गणेश भगत की दुकान में अचानक आग लग गई। इस आगजनी में दुकान में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है। स्थानीय लोग और दमकल की टीम ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की।
