द फॉलोअप डेस्क
सरायकेला जिले के चांडिल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत कपाली ओपी में ईद के दिन पुराने विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। दरअसल, कपाली क्षेत्र में 22 वर्षीय युवक पर मामूली विवाद के बाद चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया गया है। घटना ताज नगर स्थित अबू बकर मस्जिद के पास की है। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि घायल का अस्पताल में इलाज जारी है। जानकारी के अनुसार, 22 वर्षीय रमजान सुबह नमाज के बाग अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान पहले से चल रहे विवाद को लेकर कपाली निवासी शमसाद और छोटू अपने 15 से 20 साथियों के साथ वहां पहुंच गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में कहासुनी शुरू हुई, जो जल्द ही हिंसक झड़प में बदल गया। घायल रमजान का आरोप है कि शमशाद ने इस दौरान चाकू निकाल लिया और रमजान पर लगातार कई वार किए। हमले में रमजान के पीठ, गर्दन, कंधे और पैर में गंभीर चोटें आईं। जिसे वह घायल अवस्था में वह सड़क पर गिर पड़ा। घटना के बाद अफरा-तफरी मच गई। इधर, घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल रमजान को तत्काल अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल उसकी स्थिति गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उसका इलाज जारी है।
घायल की पत्नी सुल्ताना परवीन ने आरोप लगाया कि घटना की सूचना पुलिस को तत्काल दी गई, लेकिन इसके बावजूद पुलिस समय पर नहीं पहुंची। उनका कहना है कि उल्टा पीड़ित परिवार को ही थाने बुलाया जा रहा है। पत्नी ने बताया कि रमजान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता है। उनके दो छोटे बच्चों है। ईद जैसे मौके पर हुई इस वारदात के बाद स्थानीय लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में आपराधिक घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिस पर रोक लगाने की जरूरत है। मामले में पुलिस का कहना है कि घटना की सूचना के बाद मामले की जांच की जा रही है.
.jpg)