logo

चाईबासा में एक शख्स की गोली मारकर हत्या, इस बात को लेकर हो रहा था विवाद

पोूबो.jpg

द फॉलोअप डेस्कः 
पश्चिमी सिंहभूम जिले के अति नक्सल प्रभावित टोंटो थाना क्षेत्र के सुईम्बा गांव में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि पेड़ काटने को लेकर हुए विवाद में यह हत्या की गई है। मृतक की पहचान कृष्णा लागुरी के रूप में हुई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत फैल गई। बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले आरोपियों ने कृष्णा लागुरी का पेड़ काट लिया था। इस संबंध में गांव में मुंडा की अध्यक्षता में बैठक हुई, जिसमें पेड़ काटने वाले युवकों को बुलाया जा रहा था, लेकिन वह वहीं आ रहा था। पेड़ काटने की शिकायत करने से नाराज युवकों ने कृष्णा लागुरी की हत्या कर दी। 


पुलिस सावधानी बरत रही 
परिजनों ने टोंटो थाना में नामजद प्राथमिकी दर्ज की है। फिलहाल पुलिस आरोपितों के नाम नहीं बता रही है। घटना अति नक्सल प्रभावित क्षेत्र होने के कारण पुलिस सावधानी बरत रही है। पुलिस पता लगा रही है कि कहीं आरोपितों का संबंध नक्सलियों से तो नहीं है। क्योंकि इस गांव में हमेशा नक्सली आकर दहशत फैलाते हैं।  


किसी तरह की नक्सली घटना नहीं 
जगन्नाथपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी इकुर डुंगडुंग ने बताया कि सुईम्बा गांव में ग्रामीण कृष्णा लागुरी की हत्या दो व्यक्तियों की है। पुलिस जांच में जुट गई है। आरोपी जल्द पकड़े जाएंगे क्योंकि उनकी पहचान हो गई है। यह नक्सली घटना नहीं है क्योंकि घटनास्थल से किसी तरह का पर्चा बरामद नहीं हुआ है। एसीप आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है।