logo

शर्मनाक : पुलिस के जवान पर महिला के साथ दु'ष्क'र्म का आरोप, गुस्साए ग्रामीणों ने जाम की सड़क

nagdi.jpg

रांची:

नगड़ी थाना क्षेत्र स्थित एक गांव की एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। दुष्कर्म का आरोप नगड़ी थाना के एक जवान पर लगा है। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीण सड़क पर उतर गए। टायर आदि जलाकर रास्ता रोक दिया। थाना के विरोध में नारेबाजी करते रहे।

ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है। बताया जा रहा है कि महिला से दुष्कर्म करके बाद उसे धमकी दी थी कि किसी को बोलना नहीं है। वहीं नगड़ी थाना प्रभारी ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है और आरोपी से भी पूछताछ की जाएगी। पीड़िता के बयान पर आगे की कार्रवाई की जायेगी।