द फॉलोअप डेस्क
लोकनायक जयप्रकाश नारायण केंद्रीय कारा में आजीवन कारावास की सजा काट रहे 63 वर्षीय कैदी खेमलाल महतो की शनिवार शाम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। मृतक कैदी कटकमदाग थाना क्षेत्र के हारम गांव के निवासी थे और उनके पिता का नाम चेतलाल महतो है।
खेमलाल महतो हत्या के आरोप में आजीवन सजा काट रहे थे। जेल अधीक्षक चंद्रशेखर प्रसाद सुमन ने बताया कि वे 1995-96 के एक मामले में जेल में बंद थे। उनकी तबीयत अक्सर खराब रहती थी और वे लगातार जेल हॉस्पिटल में भर्ती रहते थे।
शनिवार को दोपहर में उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल भेजा गया। अस्पताल में इलाज के दौरान शाम को चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृत्यु के बाद शव का पोस्टमार्टम शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराया गया और इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
