logo

घाटशिला उपचुनाव को लेकर अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष टीम तैनात, अवैध शराब पर रखी जा रही नजर

dfu8m56.jpg

द फॉलोअप डेस्क
स्वतंत्र, निष्पक्ष तथा पारदर्शी घाटशिला उप चुनाव संपन्न कराने के मद्देनजर चुनाव की घोषणा होते ही अंतर्राज्यीय और अंतरजिला सीमाओं से अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार के अवैध परिवहन पर चेकपोस्ट के माध्यम से सघन निगरानी रखी जा रही है। इसी क्रम में जिला निर्वाचन पदाधिकारी कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार झारखंड-पश्चिम बंगाल और झारखंड-ओड़िशा के अंतर्राज्यीय बॉर्डर पर उत्पाद विभाग की विशेष जांच टीमें तैनात की गई है। 
जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि पड़ोसी राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्रों से चुनाव को प्रभावित करने के उद्देश्य से अवैध शराब के परिवहन की संभावना रहती है। इसी के मद्देनजर उत्पाद विभागीय पदाधिकारी को अपनी टीम की प्रतिनियुक्ति करते हुए 24X7 विशेष निगरानी के निर्देश दिये गये हैं। उन्होने कहा कि सभी अंतर्राज्यीय एवं अंतर्जिला चेकपोस्ट के माध्यम से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि अवैध शराब, पैसा, ड्रग्स या किसी प्रकार के उपहार का अवैध परिवहन नहीं होने पाये जिससे चुनाव प्रक्रिया को प्रभावित किया जा सके। सभी चेकनाकाओं पर तीन पालियों में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति कर 24x7 सभी छोटे-बड़े वाहनों की गहनता से जांच की जा रही है।

 

Tags - latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates jharkhand News updates Latest updates Jharkhand Ghatshila By Elections News Updates latest Ghatshila By Elections news Updates Ghatshila By Elections news in Hindi Ghatshila By Elections