logo

पाकुड़ में तेज रफ्तार कोयला हाईवा पुल के नीचे गिरा, ड्राइवर-खलासी सुरक्षित

aenq36q34t.jpg

नंदलाल तुरी
पाकुड़ में तेज रफ्तार कोयला हाईवा पुल के नीचे गिर गया, जिससे हाईवा क्षतिग्रस्त हो गया है। यह घटना जिले के हिरणपुर थाना इलाके के तारापुर पुल के पास हुई। जानकारी के अनुसार, खाली कोयला हाईवा पाकुड़ की ओर से तेज रफ्तार से आ रही थी, तभी तारापुर गांव स्थित बड़े पुल की रेलिंग टूट गई और हाईवा सीधे पुल के नीचे जा गिरा। इस हादसे में ड्राइवर और खलासी सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत यह रही कि दुर्घटना के समय पुल के नीचे कोई भी मौजूद नहीं था, वरना यह घटना बड़ी दुर्घटना का रूप ले सकती थी और किसी के हताहत होने की संभावना भी थी।

 

Tags - Latest jharkhand News jharkhand News updates latest jharkhand News jharkhand News updates< pakur news pakur news updates latest pakur news pakur News in hindi Jharkhand News pakur news in hindi pakur updates pakur breaking news pakur news in Hi