logo

जामताड़ा कुर्मी पाड़ा में अचानक लगी आग, बिचाली का ढेर राख, हजारों रुपये का नुकसान

jndtyiti.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जामताड़ा जिले के  मिहिजाम नगर क्षेत्र के कुर्मी पाड़ा इलाके में बुधवार को अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। स्थानीय निवासी रुपेश यादव द्वारा रखी गई बिचाली (पराली) के ढेर में अचानक आग भड़क उठी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और हजारों रुपये मूल्य की बिचाली जलकर राख हो गई।
आग लगने की सूचना मिलते ही चित्तरंजन और जामताड़ा से दमकल की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने में सहयोग किया। बताया जा रहा है कि आग लगने के कारणों का अभी स्पष्ट पता नहीं चल सका है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि किसी चिंगारी या लापरवाही के कारण आग लगी होगी। घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है, लेकिन आर्थिक नुकसान काफी अधिक बताया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए। प्रशासन की ओर से मामले की जांच की बात कही गई है।

 

Tags - Jamtara fire incident Straw pile fire in Jamtara Mihijam Kurmi Para fire news Fire breaks out in Mihijam town Parali fire Jharkhand Property loss due to fire Jharkhand Rupesh Yadav straw stack fire Local fire incident in Jamtara district Firefight