द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े एक चेन छीनने की घटना हुई। बगोदर बाजार के साईं मंदिर के पास मंगलवार को बाइक पर सवार दो बदमाशों ने शिक्षिका मंजू देवी के गले से सोने की चेन छीन ली और हजारीबाग की तरफ भाग गए। घटना के बाद बगोदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें बदमाशों की तस्वीरें साफ दिखाई दीं। इन फुटेज के आधार पर पुलिस उनकी पहचान करने की प्रक्रिया शुरू कर चुकी है और संभावित ठिकानों पर छापेमारी जारी है। यह घटना बाजार क्षेत्र में सुरक्षा के प्रबंधों पर सवाल खड़ा करती है। वहीं, स्थानीय लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से डर और असुरक्षा का अनुभव कर रहे हैं।
