logo

साहिबगंज में पर्यावरण संरक्षण का अनोखा तरीका, केक और मिठाई बांटकर पेड़ का मनाया गया जन्मदिन

पेड़_का_जन्मदिन.jpg

द फॉलोअप डेस्क

साहिबगंज में विश्व पर्यावरण दिवस के पूर्व मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राचार्य डॉ. रणजीत कुमार सिंह के निर्देश व उपायुक्त हेमंत सती के आह्वान पर मॉडल कॉलेज राजमहल कॉलेज परिसर में पूर्व में लगाए गए पेड़ का जन्मदिन मनाया गया। केक काटकर और मिठाई बांटकर धूमधाम से भारत के भविष्य छोटे बच्चों के बीच लगाए गए पेड़ों का जन्मदिवस मनाया गया।

जन्मदिवस का मुख्य उद्देश्य पेड़ की रक्षा करना, पेड़-पौधे लगाना और आने वाले भविष्य एवं पर्यावरण को सुरक्षित रखना है। पेड़ के जन्मदिन की उपलक्ष्य में केक काटकर और मिठाई बांटकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश डॉ. रणजीत कुमार सिंह द्वारा दिया गया। साथ ही कल सुबह विश्व पर्यावरण दिवस पर मॉडल कॉलेज राजमहल में वृक्षारोपण किया जाएगा।

मौके पर कॉलेज कर्मी सुमित कुमार साहा, मोहन सिंह, बबलू, करमू, प्रकाश, जयकर सिंह, उषा देवी और दर्जनों छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। इस अवसर पर पेड़-पौधे की लंबी आयु की कामना की गई। इसके साथ रक्षा सूत्र बांधकर पेड़-पौधों की सुरक्षा का संकल्प लिया गया।



 

Tags - latest news Sahibganj news Plant Birthday oin Sahibganj Celebration on Plant Birthday Celebration of plant Birthday Plat Birthday celebration plant Birthday in Jharkhand Envirinment protection Unique Way of Environment Protection latest Jharjhand