द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह जिले के जमुआ थाना क्षेत्र के भिकोडीह निवासी 25 वर्षीय चंदन यादव की मंगलवार की सुबह बारकार नदी में डूबने से मौत हो गई। बताया जा रहा है कि चंदन यादव के पिता विनय कुमार यादव पेशे से पारा शिक्षक है. चंदन यादव यूपीएससी की तैयारी के लिए दिल्ली में रहकर पढ़ाई कर रहा था। दुर्गा पूजा मनाने के लिए वह कुछ दिन पहले ही अपने घर आया था।
परिजनों के मुताबिक, मंगलवार की सुबह वह अपने दोस्तों के साथ कहीं जाने की बात कहकर घर से निकला था। बाद में सूचना मिली कि वह बारकार नदी में डूब गया है। पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकालकर गिरिडीह सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके परिजन भी पहुंचे। परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया। बताया जाता है कि चंदन यादव का परिवार फिलहाल सिहोडीह के पटेलनगर में मकान बनाकर रह रहा है। इस हादसे के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर है।
.jpeg)