द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के टाटीझरिया थाना क्षेत्र के एनएच-522 थाना क्षेत्र के बेनी पुल के पास धान का बीज लदा 407 वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार धान का बीज लदा 407 वाहन डेमोटांड़ हजारीबाग से विष्णुगढ़ जा रहा था। इस दौरान टाटीझरिया के बेनी पुल के पास 407 वाहन में धान का बीज लदा डाला और चेसिस इंजन दोनों अलग होकर पलट गए। गनीमत रही कि सामने की दिशा से आ रहे स्कूली बच्चों से भरे वाहन के चालक ने 407 वाहन को अनियंत्रित होते देख अपने वाहन को सड़क के नीचे उतार दिया। अन्यथा बड़ा हादसा होने से इनकार नहीं किया जा सकता था।
हालांकि इस दुर्घटना में एडिसन पब्लिक स्कूल टाटीझरिया की एक स्कूली बच्ची चोटिल हुई है। धान बीज लदे 407 वाहन के चालक शिबू कुमार यादव ने कहा कि वाहन का डाला अचानक चेसिस इंजन से अलग हो गया और वाहन पलट कर विपरीत दिशा में चला गया। इस दुर्घटना में चालक के चेहरे पर चोट लगी है और वाहन में लदे धान के बीज की बोरियां सड़क पर बिखर गईं। मौके पर टाटीझरिया पुलिस और स्थानीय लोग राहत कार्य में जुटे हुए थे।