logo

रामगढ़ : कुएं में गिरे जंगली हाथी और उसका बच्चा, वन विभाग ने रेस्क्यू कर निकाला

hathi_r.jpg

द फॉलोअप डेस्क
रामगढ़ जिले के गोला प्रखंड अंतर्गत गोला वन क्षेत्र के परसाडीह जंगल में आज गुरुवार बीते सुबह एक कुएं में दो हाथी गिर गए। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर ग्रामीणों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। और वन विभाग को इसकी जानकारी दे दी गई। 
सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम हाथियों को बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया, जानकारी अनुसार हांथियो का झूंठ जंगल की ओर जा रहा था इस बीच जंगल के क्षेत्र में एक खुले कुएं में एक हथिनी और उसका बच्चा गिर गया।
वन विभाग द्वारा रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया कई घंटों की मशक्कत के बाद जेसीबी की मदद से कुएं से मिट्टी काट कर स्लोप रास्ता बनाया गया और फिर सकुशल हथिनी और उसके बच्चे को बाहर निकाल लिया गया। 
 

Tags - jharkhand khabar jharkhand news jharkhand latest news ramgarh news ramgarh latest news