logo

पलामू में एक घर से मिला महिला का शव, दुर्गंध आने पर लोगों को हुई जानकारी

GAMCHA1.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
पलामू जिले के रेहला थाना क्षेत्र के बी मोड़ के पास एक घर से महिला का शव मिला है। मृतिका की पहचान 44 वर्षीय आरती देवी के रूप में हुई है। आरती के चेहरे पर चोट के कुछ निशान हैं। हत्या की आशंका जतायी जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि आरती देवी की शादी लगभग 25 साल पहले गढ़वा में हुई थई। शादी के 15 साल बाद उसके पति की मौत हो गई। पति की मौत के बाद से आरती पलामू में अपने मायके में रहने लगी। माता-पिता के निधन के बाद से आरती अकेली थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले 3-4 दिनों से आरती को किसी ने नहीं देखा था। 


आज बुधवार की सुबह जब उसके घर से बदबू आने लगी तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरती के घर पहुंची तो दरवाजा खुला मिला। घर के अंदर जाने पर आरती का शव जमीन पर पड़ा मिला। शव से दुर्गंध आ रही थी। शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि आरती की मौत 4-5 दिन पूर्व ही हुई होगी। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है।