logo

रांची की एक महिला रहस्यमय तरीके से गायब, धनबाद जाने वाली बस में बैठी थी

root2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
रांची के कोकर इलाके की रहने वाली एक महिला अपने ढाई साल के बेटे के साथ रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है। महिला की पहचान वर्षा देवी के रूप में हुई है। वह 17 अप्रैल को बगोदर में एक दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए घर से निकली थीं। हालांकि, बगोदर जाने वाली बस छूट जाने के कारण वर्षा रांची से धनबाद जाने वाली बस में सवार हो गईं। बस कंडक्टर के अनुसार, वर्षा अपने बेटे के साथ धनबाद बस स्टैंड पर उतरी थीं। उसी दिन उनकी अपने पति आकाश राम से दो बार फोन पर बातचीत भी हुई थी। अंतिम बार रात 8 बजे बातचीत हुई, जिसके बाद से उनका फोन स्विच ऑफ आ रहा है। वर्षा की तलाश में उनके पति आकाश राम, नाना-मामा और कुछ मित्र धनबाद पहुंचे और स्थानीय थाने में शिकायत दर्ज कराने की कोशिश की। हालांकि, पुलिस ने उन्हें बताया कि रिपोर्ट वर्षा के निवास स्थान के थाना क्षेत्र में ही दर्ज कराई जा सकती है।