logo

हजारीबाग समाहरणालय परिसर में भू-माफियाओं से परेशान महिला ने आत्मदाह करने का किया प्रयास

feynuede4.jpg

द पॉलोअप डेस्क
हजारीबाग समाहरणालय परिसर में उस समय हड़कंप मच गया जब एक महिला ने अपने पूरे परिवार के साथ आत्मदाह का प्रयास किया। यह मामला जमीन विवाद से संबंधित है। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र के बसरिया गाँव की निवासी प्रभा देवी, अपने पति सुरेंद्र राम के साथ मंगलवार को हजारीबाग समाहरणालय पहुँची थीं। महिला अपने साथ ज्वलनशील पदार्थ की बोतल और माचिस लेकर आई थी। जैसे ही महिला ने खुद पर ज्वलनशील पदार्थ डालकर आग लगाने की कोशिश की, वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों ने तुरंत उन्हें रोक लिया। इसके बाद महिला को हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के पास ले जाया गया।
महिला प्रभा देवी का आरोप है कि उनकी जमीन पर भू-माफिया लगातार कब्ज़ा कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जबरदस्ती उनके प्लॉट पर चारदीवारी खड़ी कर दी गई है। इस संबंध में उन्होंने बरकट्ठा अंचल कार्यालय से लेकर ज़िला प्रशासन तक कई बार शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रभा देवी ने कहा कि उनकी ज़मीन पर कब्ज़ा हो गया है, कई बार आवेदन देने पर भी कोई सुनवाई नहीं हुई, इसलिए वे मजबूर होकर आत्मदाह करने आई थीं।
वहीं, हजारीबाग उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह ने इस पूरे मामले पर कहा है कि मामला उनके संज्ञान में है और जाँच के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी। प्रशासनिक हस्तक्षेप के बाद, फिलहाल महिला को समझा-बुझाकर शांत कराया गया है। इस घटना ने एक बार फिर प्रशासनिक निष्क्रियता और भू-माफियाओं की सक्रियता पर सवाल खड़े कर दिए हैं।


 

Tags - Latest Jharkhand News jharkhand News Updates latest jharkhand News Jharkhand News Updates latest updates Jharkhand jharkhand News in hindi latest Jharkhand News Hazaribagh News in hindi latest Hazaribagh news Hazaribagh news updates Hazaribagh u