logo

गुमला : पुलिस में बहाली के नाम पर लोगों से ठगी करने वाली महिला गिरफ्तार

gumla_thagi_woman.jpg

द फॉलोअप डेस्क
गुमला पुलिस ने सदर थाना क्षेत्र के धनगांव से नौकरी के नाम पर ठगी के आरोप में एक महिला को गिरफ्तार किया है। इस संबंध में एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने बताया कि गिरफ्तार महिला बिहार की रहने वाली है, जो अपने पति के साथ मिलकर फर्जी नियुक्ति पत्र का वितरण कर रही थी। महिला का पति दिल्ली में रहता है और दोनों मिलकर नौकरी दिलाने के नाम पर लोगों से ठगी कर रहे थे।

एसडीपीओ ने बताया कि आरोपी दंपती ने गुमला पुलिस में बहाली कराने का झांसा देकर कई लोगों से रुपये लिए और उन्हें फर्जी नियुक्ति पत्र भी दिए। इस ठगी में अब तक दो लाख रुपये से अधिक की रकम वसूली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और इसमें शामिल अन्य लोगों की भी तलाश जारी है।


 

Tags - Gumla News updates latest Gumla News Gumla News Updates Woman arrested in Jharkhand Job Scam in Jharkhand jharkhand Job Scam news job Scam news Jharkhand