द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के बिष्टुपुर स्थित साउथ पार्क चिन्मया स्कूल के पास अवैध हथियार के साथ घूम रहे एक युवक को पुलिस ने धर दबोचा है। पुलिस की गिरफ्त में आया युवक आदित्य झा उर्फ सन्नी (24) बागबेड़ा का रहने वाला है। पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल, तीन जिंदा कारतूस और एक मोबाइल फोन भी बरामद किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया है।
इस संबंध में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि एसएसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि साउथ पार्क चिन्मया के पास एक युवक अवैध हथियार के साथ घूम रहा है। जिसके बाद तत्काल डीएसपी के नेतृत्व में एक छापेमारी टीम का नेतृत्व किया गया। टीम ने तत्परता दिखाते हुए क्षेत्र की घेराबंदी की और आरोपी को मौके से दबोच लिया। तलाशी के दौरान आरोपी की जिंस की जेब से देसी पिस्तौल और कारतूस बरामद हुए हैं।.jpeg)
जांच में यह भी सामने आया है कि आदित्य झा के खिलाफ विभिन्न थानों में कुल छह आपराधिक मामले पहले से दर्ज हैं। प्रारंभिक पूछताछ में उसने हथियार बेचने की फिराक में होने और फरार होने की तैयारी की बात स्वीकार की। पुलिस ने बताया कि आरोपी को जेल भेज दिया गया है। .jpg)
गौरतलब है कि एक दिन पहले ही एसएसपी ने क्राइम कंट्रोल बैठक में अवैध हथियार रखने वालों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए थे।