logo

बाथरूम में नहाते हुए महिला को देख रहा था युवक, विरोध करने पर उठाया खतरनाक कदम 

रपोोक.jpg

द फॉलोअप डेस्कः

जमशेदपुर के बिरसानगर जोन नंबर-1 में शनिवार को एक युवक ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। घायल को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है जिस शख्स ने हमला किया है वह महिला के पड़ोस में ही रहता है। पड़ोसी का नाम रवित कुमार है। आरोप है कि रवित, महिला के बाथरूम में ताकझांक करता था। इसी बात पर विवाद हुआ था। जिसके बाद युवक ने महिला को मारा। 


बाथरूम में झाकं रहा था शख्स
महिला के परिजनों ने बताया कि उनके घर का बाथरूम तिरपाल का बना हुआ है। रवित कुमार उसी से ताकझांक कर रहा था। महिला नहा रही थी, उसकी नजर चली गई तो उसने विरोध किया। इसी बात से नाराज होकर युवक ने मारपीट करना शुरू कर दिया। युवक ने कहा कि वह अपनी जमीन पर खड़ा है, इसलिए जैसा चाहे करेगा। इसी बात पर विवाद बढ़ता गया।