logo

जमशेदपुर : पंजाब से आई युवती ने आदर्श नगर में फांसी लगाकर दी जान

suicideee.jpg

द फॉलोअप डेस्क
जमशेदपुर के उलीडीह थाना क्षेत्र स्थित आदर्शनगर में रविवार की शाम एक 20 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घटना के समय युवती हिमांशी कौर घर में अकेली थी। काफी देर तक दरवाजा नहीं खुलने पर परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो हिमांसी फंदे से लटकी मिली। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से युवती को नीचे उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मृतका हिमांसी कौर हाल ही में अपने भाई के साथ पंजाब से जमशेदपुर आई थी। माता-पिता के निधन के बाद दोनों भाई-बहन अपने रिश्तेदारों के साथ रह रहे थे। बताया जा रहा है कि वे मानगो क्षेत्र में अपनी चचेरी बहन के साथ रह रहे थे। फिलहाल आत्महत्या के पीछे के कारणों का स्पष्ट खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है। शुरुआती तौर पर मानसिक तनाव, पारिवारिक परिस्थितियां या अन्य व्यक्तिगत कारणों को भी जांच के दायरे में रखा गया है। पुलिस ने बताया कि परिजनों से लिखित शिकायत का इंतजार किया जा रहा है, जिसके बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जायेगी।

 

Tags - Uliidih Adarshnagar suicide case Mental health issues India Suicide incident Sunday evening Jamshedpur Punjab resident Jamshedpur Jamshedpur latest crime news Suicide case report Jharkhand Youth suicide prevention India