रांचीः
झारखंड एनएसयूआइ की राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के लिए पूरे भारत देश से मात्र 2 लड़कियों ने इस लिस्ट में जगह बनायी है। उसमें से एक झारखंड धनबाद की आरुषि वंदना सिंह हैं। जिन्हें एनएसयूआइ की सोशल मीडिया का राष्ट्रीय संयोजक बनाया गया है। नेशनल स्टूडेंटस यूनियन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय सोशल मीडिया संयोजक के लिए देशभर से 12 लोगों को चुना गया है। जिसमें झारखंड एनएसयूआइ की प्रखर प्रवक्ता आरुषि वंदना सिंह ने भी जगह बनाई है।

लड़कियों को राजनीति में लाना है
आरुषि वंदना धनबाद की हैं। आरुषि के राष्ट्रीय संयोजक बनने पर धनबाद से लेकर झारखंड एनएसयूआइ में हर्ष का माहौल है। आरुषि ने बताया कि छोटे-छोटे राज्यों से युवाओं को खासकर लड़कियों को राजनीति में आगे लाना ही उनकी प्राथमिकताएं होंगी। सोशल मीडिया के साथ-साथ फील्ड में भी जाकर लोगों की मदद कर रही हूं। वंदना कांग्रेस पार्टी के लिए नौ साल से काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यही एक पार्टी है जो महिलाओं को उनकी मेहनत और काम को देखते हुए सम्मान देती है। प्रियंका गांधी हमारी रोल मॉडल हैं। ट्विटर पर आरुषि को बधाई देने वालों का तांता लग गया है।

2013 में एनएसयूआइ ज्वाइन की थी
आरुषि कहती हैं कि उन्हें पिता अभय सिंह के साथ-साथ पूरे परिवार का सहयोग मिला। पार्टी के काम के लिए घर वालों से दूर रांची में रहकर पढ़ाई भी कर रही हैं और काम भी। आरुषि ने बताया कि 2013 में एनएसयूआइ ज्वाइन की थी। 2015 में एनएसयूआइ झारखंड प्रदेश संयोजक बनी। 2018 में प्रदेश कांग्रेस आइटी सेल की सदस्य बनी । 2020 में एनएसयूआइ नेशनल कॉर्डिनेटर बनीं और अब सोशल मीडिया राष्ट्रीय संयोजक
