logo

JJA के प्रदेश अध्यक्ष बने अभय लाभ, महासचिव की कमान संजीव समीर को 

RAMGARH001.jpg

रामगढ़
रविवार को जिला के कुजू में गहमागहमी के साथ जेजेए के प्रदेश अध्यक्ष और महासचिव की घोषणा हुई। प्रदेश अध्यक्ष अभय कुमार लाभ और प्रदेश महासचिव संजीव समीर बनाए गए। वहीं कोषाध्यक्ष के रूप में सुभाशीष झा की घोषणा की गयी। कार्यक्रम का उद्घाटन झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन के संस्थापक शाहनवाज हसन, पूर्व अध्यक्ष विष्णु शंकर उपाध्याय, प्रदेश कमेटी के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न जिला के अध्यक्ष एवं महासचिव ने दीप प्रज्वलित कर संयुक्त रूप से किया। रामगढ़ जिला इकाई कमेटी के द्वारा अतिथियों को बुके एवं माला पहनाकर सम्मानित किया गया। उद्घाटन के पश्चात संगठन के मजबूती पर वक्ताओं ने अपने अनुभव एवं विचार रखे। बीएसपीएस  और जेजेए के संस्थापक शाहनवाज हसन ने कहा कि संगठन में ताकत है और हम संगठित रहेंगे तो ही सुरक्षित रहेंगे।

संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संरक्षण और सुरक्षा देना

उन्होंने संगठन की स्थापना से लेकर अबतक की गतिविधियों और आगे की कार्य योजना पर प्रकाश डाला। वहीं पूर्व अध्यक्ष विष्णुशंकर उपाध्याय ने कहा कि यूनियन पत्रकार हित में सदैव आगे है और संगठन का उद्देश्य पत्रकारों को संरक्षण और सुरक्षा देना है। इस दौरान प्रदेश कमेटी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष अभय कुमार लाभ ने कहा कि जेजेए अपने स्थापनाकाल से लगातार पत्रकार हितों की रक्षा के लिए कार्य कर रहा है। श्री लाभ ने कहा कि पत्रकारों को आपसी द्वेष एवं मतभेद दूर कर एक मंच पर आना होगा। वहीं प्रदेश महासचिव संजीव समीर ने कहा कि पत्रकारों के कल्याणार्थ कई योजनाओं की शुरुआत जेजेए द्वारा की गई है। श्री समीर ने जानकारी देते हुए बताया कि पत्रकारों के स्वास्थ बीमा को लेकर कोडरमा जिला से पहल की गई है जिसे समस्त झारखण्ड में लागू की जाएगी। नवमनीनित अध्यक्ष एवं महासचिव को बुके देकर एवं माला पहनाकर स्वागत किया गया। दोनों ने यूनियन का सभी जिले में विस्तार करने और पूरी कार्यकारिणी की जल्द घोषणा करने की बात कही।

इनकी रही भागीदारी 

कार्यक्रम को प्रदेश सचिव जावेद इस्लाम, हजारीबाग अध्यक्ष कृष्णा गुप्ता, कोडरमा अध्यक्ष कुमार रमेशम, महासचिव अनिल सिंह, शौकत खान ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में रामगढ़ जिला इकाई कमेटी के सभी सदस्यों की भूमिका रही। इस दौरान राजीव गुप्ता, अजय कुमार, अर्जुन सोनी, भावेश मिश्रा, अभय सिंह, अजय मिश्रा, संजय कुमार यादव, सोनी कुमारी, मासूम अंसारी, राकेश सिंह, रामकृष्ण मेहता, संजय कुमार, अर्जुन साव, सुभाशीस झा, जयदीप सिंह, रवि कुमार, रंजीत कुमार सिंह, नसीम, श्याम ठाकुर, संदीप कुमार, यासीन अंसारी, याकूब आलम, गुलाम सरवर, मजीद आलम, राजू अग्रवाल, इंतखाब आलम, रीतलाल, खालिद, अंकित कुमार, बीके राठौर, जयदेव आनंद,अंकित सिंह, अजीत लाभ, अभय सिन्हा, अजय मिशा, अर्जुन सोनी, आकाश कुमार सोनी, पंकज सिंह, राजेश मुंडा, मुकेश कुमार सिंह, राजदेव गुप्ता, संजय यादव, रवि मिश्रा, राकेश आनंद, मो साबिर, राधे बेदिया समेत अन्य पत्रकार मौजूद थे।
 

Tags - RAMGARH Abhay Labh State President  JJAGeneral Secretary