logo

JSSC-CGL पेपर लीक मामले में अभिलाष कुमार, मनोज कुमार और कृष्णा स्नेही को HC से बेल

HIGH_COURT9.jpg

द फॉलोअप डेस्क
झारखंड हाईकोर्ट ने JSSC-CGL परीक्षा पेपर लीक 2024 मामले में तीन आरोपियों को जमानत दे दी है। अदालत ने कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार की जमानत याचिका स्वीकार कर ली। इन आरोपियों को 20-20 हजार रुपये के निजी मुचलके पर जमानत दी गई है। जमानत आदेश झारखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस अम्बुज नाथ की अदालत ने सुनाया।
अधिवक्ता अमन कुमार राहुल ने आरोपियों की ओर से बहस की और जमानत की मांग की। CID ने इस मामले में चार्जशीट दायर करते हुए कृष्णा स्नेही, अभिलाष कुमार और मनोज कुमार को मुख्य आरोपी बताया था। फिलहाल तीनों आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं। इससे पहले इस मामले के अन्य तीन आरोपी, IRB के जवान रॉबिन, कवि राज और राम निवास राय को भी जमानत मिल चुकी है।



 

Tags - JSSC CGL paper leak three Accused got bail in JSSC CGL Paper Leak Case JSSC CGL paper Leak Case news latest jharkhand high Court news jharkhand high Court News updates jharkhand News updates latest Jharkhand News jharkhand News Updates jharkhand n