logo

बड़ी खबर : निलंबित IAS पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को SC से बड़ी राहत, मिली अग्रिम जमानत 

jha_abhishek.jpg

द फॉलोअप डेस्क
निलंबित आईएएस पूजा सिंघल के पति अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अभिषेक झा को सुप्रीम कोर्ट ने जमानत दे दी है। बुधवार यानि आज अभिषेक झा की ओर से दायर अग्रिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में  सुनवाई हुई। सुनवाई जस्टिस संजय किशन कौल और सुधांशु धुलिया की बेंच में हुई। इस दौरान कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी। इसके साथ ही किसी भी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक लगाई गई है। बता दें कि हाईकोर्ट ने अभिषेक झा की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी थी। जिसके बाद उन्होंने सुप्रीम कोर्ट का रूख किया था।
 

हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N