द फॉलोअप डेस्क
गिरिडीह के जमुआ स्थित उत्क्रमित+2 उच्च विद्यालय खरीयोडीह के 2024-25 बैच के लगभग 200 छात्र पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति से वंचित हो रहे हैं। इसका मुख्य कारण यह है कि विद्यालय का रजिस्ट्रेशन झारखंड सरकार के ई-कल्याण पोर्टल पर नहीं हुआ है। जब इस बारे में बच्चों के अभिभावक प्रिंसिपल से पूछते है तो वह बताते है कि पिछले साल अक्टूबर 2024 में इस रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन किया था, लेकिन अब तक इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है इसमें हम क्या करें। बच्चों को छात्रवृत्ति के लिए आवेदन करने के लिए स्कूल के तरफ से बोनाफाइड पिछले साल नवंबर महीने में प्रदान किया गया था।

आपको बता दें कि छात्रवृत्ति के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। हालांकि, जब छात्र आवेदन देने पोर्टल पर जाते हैं, तो उन्हें विद्यालय का नाम तो दिखाई देता है, लेकिन यह जानकारी नहीं मिलती कि विद्यालय में कौन से कोर्स चल रहे हैं। इस वजह से कई गरीब छात्र छात्रवृत्ति का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
.jpeg)