logo

200 से अधिक गौवंश तस्करी मामले में फरार आरोपी पुरी से गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई

dfhbtb.jpg

द फॉलोअप डेस्क
सिमडेगा पुलिस ने गौवंशीय पशु तस्करी के एक बड़े मामले में फरार आरोपी को ओडिशा के पुरी से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। डीएसपी मुख्यालय रणवीर सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि केरसई थाना क्षेत्र से कुछ दिन पहले पुलिस ने 200 से अधिक तस्करी के लिए ले जाए जा रहे गौवंशीय पशुओं को जब्त किया था। इस मामले में नामजद प्राथमिकी अभियुक्त संजय सिंधिया घटना के बाद से फरार चल रहा था।
उन्होंने बताया कि एसपी सिमडेगा को गुप्त सूचना मिली थी कि फरार आरोपी ओडिशा के पुरी में छिपा हुआ है। सूचना के आधार पर डीएसपी मुख्यालय के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। टीम ने कार्रवाई करते हुए पुरी स्थित शकुंतला होटल से आरोपी संजय सिंधिया को गिरफ्तार कर लिया। डीएसपी ने आगे बताया कि गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ पहले से ही आर्म्स एक्ट और गौ तस्करी के लगभग एक दर्जन मामले दर्ज हैं। उन्होंने यह भी कहा कि संजय सिंधिया गौ तस्करों से पैसे लेकर उनकी मदद करता था। फिलहाल पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

 

Tags - Simdega cow smuggling case Cow smuggling arrest Odisha Puri Simdega police arrest accused Cattle smuggling Cow trafficking case Jharkhand