logo

अबुआ राज बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है : सुदेश महतो

SUDESH3.jpeg

रांची

आजसू सुप्रीमो सुदेश कुमार महतो ने अड़की प्रखंड के सरगेया पंचायत में हई जनसभा में कहा कि अबुआ राज बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है। कहा, भगवान बिरसा मुंडा ने नारा दिया था अबुआ दिशुम अबुआ राज। लेकिन वर्तमान सरकार इस नारे के विपरीत कार्य कर रही है। ग्रामसभा को दरकिनार कर अबुआ आवास का निर्णय बबुआ कर रहे हैं। कथित अबुआ के बबुआ ने भगवान बिरसा की परिकल्पना को ध्वस्त कर ग्रामसभा को कमजोर करने का काम किया है। हर गांव से अबुआ आवास योजना के चयन में शिकायत देखने को मिल रही है। अबुआ राज बबुआ राज में परिवर्तित हो गया है।


बिरसा मुंडा की प्रतिमा का अनावरण किया 
इस दौरान सुदेश महतो ने सरगेया पंचायत के कोटा (डीजे) बाजार प्रांगण में भगवान बिरसा मुंडा की आदमकद प्रतिमा अनावरण किया। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा मुंडा के विचार, साहस, संघर्ष और संकल्प को आत्मसात कर राज्य को प्रगति के पथ पर लेकर जाना हर आदमी का दायित्व है। बिरसा मुंडा हमारे प्रेरणा स्रोत हैं। झारखण्ड में 23 सालों में क्या हासिल किया और सफर कितना बाकी है, इसे लेकर बहस, विश्लेषण होता रहता है। कहा ग्रामसभा को मजबूती देने, महिलाओं और युवाओं के हक अधिकार की लड़ाई हमने लड़ी है। राज्य को सकारात्मक नेतृत्व की आवश्यकता है।

 
मौके पर ये लोग थे मौजूद 
मौके पर अखिल झारखंड बुद्धिजीवी मंच के केन्द्रीय अध्यक्ष डोमन सिंह मुंडा, पार्टी के केन्द्रीय उपाध्यक्ष हसन अंसारी, केन्द्रीय मुख्य प्रवक्ता देवशरण भगत, मनोज सिंह, केन्द्रीय सचिव रामदुर्लभ सिंह मुंडा, शुकरा सिंह मुंडा, विजय सिंह मानकी, श्याम महतो, मंजू सिंह मुंडा, परमेश्वरी सांडिल्य, सुधा मुंडू, गुंजल ईकिर मुंडा, केंद्रीय सदस्य- केशव चंद्र महतो, रमेश भगत, ग्राम प्रधान कोटा- गोपाल सिंह मुंडा, प्रमुख अड़की - कृष्णा सिंह मुंडा, मुखिया - श्रीमति जयंती देवी, पंचायत समिति सदस्य- महावीर सिंह मुंडा, पूर्व प्रमुख -पार्वती देवी, उप मुखिया प्रतिनिधि नंदकिशोर मुंडा, वार्ड सदस्य - पूर्ण चंद्र सिंह मुंडा, पंचमी देवी, पुर्व प्रखंड अध्यक्ष दूति सिंह मुंडा मुख्य रूप से उपस्थित रहे।