logo

DUSU चुनाव में ABVP की जीत पर जामताड़ा में कार्यकर्ताओं ने मनाया जश्न, बांटी मिठाइयां

wqb35q.jpg

द फॉलोअपडेस्क
दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ (DUSU) चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की ऐतिहासिक जीत पर पूरे देशभर में खुशी की लहर है। इसी क्रम में जामताड़ा नगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को माँ चंचल चौक पर जोरदार जश्न मनाया। नगर मंत्री प्रकाश यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां बांटी और आतिशबाजी कर जीत का उत्सव मनाया। भारत माता की जय और ABVP ज़िंदाबाद जैसे नारों से चौक राष्ट्रवादी जोश से भर उठा।
इस अवसर पर नगर मंत्री प्रकाश यादव ने कहा,"यह जीत युवाओं के राष्ट्रवादी विचारधारा पर भरोसे का प्रतीक है। यह केवल ABVP की नहीं, बल्कि उन सभी विद्यार्थियों की जीत है जो देशहित में सोचते हैं।" विभाग प्रमुख संजीव दुबे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा,"दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्पष्ट संदेश दिया है कि वे राष्ट्रवाद, शिक्षा और संस्कार की राजनीति चाहते हैं। यह जीत ABVP के सेवा और समर्पण की जीत है।"
कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख कार्यकर्ताओं में शामिल थे, विभाग प्रमुख संजीव दुबे, जिला संयोजक चंदन रजक, जिला सहसंयोजक संजय मंडल, नगर मंत्री प्रकाश यादव, पूर्व कार्यकर्ता आकाश साव, कॉलेज मंत्री इंद्रजीत मंडल, नगर सह मंत्री सागर बाउरी, नगर सह मंत्री राहुल लाल, सोनू राउत, अंकित यादव, गुलशन यादव, सुखदेव रजक, रुद्र पांडे, कमल रजक, करण यादव, सागर यादव, आदित्य बाउरी सहित कई अन्य कार्यकर्ता। कार्यकर्ताओं ने इस जीत को "राष्ट्रवादी सोच की विजय" बताया और आने वाले छात्र राजनीति में इसे दिशा निर्धारण करने वाला कदम कहा।


 

Tags - latest jamtara News jamtara News updates latest jamtara Nws latest jamtara News jamtara updates latest jamtara news jamtara news updates। latest jamtara News jamtara News in hindi jamtara news in hindi