logo

बड़ी खबर : IAS विनय चौबे को ACB ने किया गिरफ्तार

vinay1.jpg

द फॉलोअप डेस्क
बहुचर्चित शराब घोटाले की जांच के सिलसिले में आईएएस अधिकारी विनय चौबे से पूछताछ के बाद उनको गिरफ्तार कर लिया गया है। रांची एसीबी ने विनय चौबे को पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। कई घंटों की पूछताछ के बाद विनय चौबे को गिरफ्तार किया गया है। ऐसा माना जा रहा है कि झारखंड के इतिहास में पहली बार किसी आईएएस अफसर को एसीबी ने गिरफ्तार किया है। जो जानकारी है उसके मुताबिक एसीबी की टीम उन्हें सुबह करीब 11 बजे उनके आवास से अपने कार्यालय ले गई थी। विनय चौबे पर यह आरोप है कि उनके कार्यकाल में नई उत्पाद नीति के जरिए छत्तीसगढ़ शराब सिंडिकेट ने झारखंड में घोटाला किया। इस मामले में झारखंड एसीबी ने सरकार की अनुमति से PE दर्ज की थी, जिसके बाद अब नियमित प्राथमिकी दर्ज कर पूछताछ की जा रही है। गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ ईडी ने पहले इसी घोटाले में कार्रवाई करते हुए झारखंड कनेक्शन का खुलासा किया था। अक्टूबर 2024 में ईडी ने विनय चौबे और अन्य के ठिकानों पर छापेमारी भी की थी।
खबर में अपडेट जारी है,....