logo

ACB ने जल संसाधन विभाग की सेक्शन ऑफिसर और कर्मी को रिश्वत लेते रंगे हाथ अरेस्ट किया

ACB211.jpg

रांची

राजधानी रांची में एसीबी ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए जल संसाधन विभाग की सेक्शन ऑफिसर ममता झरना और कर्मचारी विजय कुमार को रिश्वत लेते रंग हाथ गिरफ्तार किया। एसीबी एसपी ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग में ही कार्यरत जमशेदपुर की रहने वाली एक पीड़िता को किडनी रोग का इलाज के लिए 6,77,000 रुपये स्वीकृत किये गये थे। इस राशि को रिलीज करने के लिए सेक्शन ऑफिसर ममता झरना इक्का द्वारा 50,000 रिश्वत की मांग की गई। लेकिन पीड़िता इस रकम को देने में असमर्थ थी। 

15000 घूस लेते पकड़ा

पीड़िता ने घूस मांगे जाने की शिकायत एसीबी से की। शिकायत मिलने पर एसीबी ने एक टीम बनाई और रांची के डोरंडा स्थित नेपाल हाउस मंत्रालय परिसर में दबिश दी। यहां 15,000 रूपया घूस लेते हुए ममता झरना एक्का और जल संसाधन विभाग के क्लर्क विजय कुमार को रंगे हाथ गिरफ्तार किया।


 

Tags - ACBRAIDARRESTBRIBE