logo

ACB ने क्लर्क को 4 हजार घूस लेते पकड़ा , सिविल सर्जन कार्यालय में पदस्थापित है

ुपहे2.jpg

द फॉलोअप डेस्कः
एसीबी ने धनबाद सिविल सर्जन कार्यालय में कार्ररत एक क्लर्क को घूस लेते पकड़ा है। पकड़े गये कर्मी का नाम उमेश प्रसाद है। उमेश को 4 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि उमेश ने दिव्यांग सर्टिफिकेट बनाने के लिए 4 हजार मांगे थे। पीड़ित शख्स घूस नहीं देना चाहता था। इसलिए उसने एसीबी को इसकी शिकायत कर दी। एसीबी की टीम पहुंची। जांच की तो मामला सही पाया गया, जिसके बाद रंगे हाथों उमेश प्रसाद को पकड़ लिया गया।