logo

ACB ने 17 इंजीनियरों को जारी किया नोटिस, आय से अधिक संपति और इन मामलों की हो रही जांच

ACB1.jpeg

द फॉलोअप डेस्क 

झारखंड ACB ने प्रदेश के 17 इंजीनियरों को नोटिस जारी किया है। इन सभी को आय से अधिक संपति, कमीशनखोरी और रिश्वत लेने की शिकायतों के बाद नोटिस जारी किया गया है। ACB की ये कार्रवाई सीएम हेमंत सोरेन के आदेश पर की गयी है। हालांकि एक और खबर के मुताबिक, सीएम के आदेश पर ही जल संसाधन विभाग के 37 इंजीनियर पर कार्रवाई की तैयारी चल रही है। फिलहाल 17 इंजीनियरों को नोटिस जारी की गयी है। इन अधिकारियों पर अवैध कमाई के जरिये अकूत संपति अर्जित करने का आरोप है। इन 17 इंजीनियर पर ACB की अलग-अलग शाखाओं में आय से अधिक संपति के मामले दर्ज हैं। ACB ने इन सभी से इनकी संपति का ब्यौरा मांगा है। 

एक इंजीनियर हो चुके हैं सस्पेंड 
बता दें कि ACB को इन इंजीनियरों की अकूत संपति की बराबर शिकायत मिल रही थी। इनमें लगभग सभी विभागों के इंजीनियर को आरोपी बनाया गया है। इनके खिलाफ पीई दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है। कुछ दिन पहले ACB को खबर मिली थी कि पथ निर्माण विभाग के इंजीनियर रास बिहारी सिंह के पास आय से लगभग 200 प्रतिशत अधिक संपति है। इस मामले में रास बिहारी सिंह सस्पेंड भी हो चुके हैं। अब ACB को सूचना मिली है कि सराय केला के पथ निर्माण में पोस्टेड अभियंता अशोक कुमार ने आय से कई गुना अधिक संपति अर्जित की है। अशोक कुमार के खिलाफ 17 नवंबर को आय से अधिक संपति का माला यानी पीई ACB में दर्ज किया गया है। अशोक कुमार ने अपने अलावा परिजनों को नाम पर भी कई तरह की संपति बना रखी है। 

इन विभागों के हैं आरोपी इंजीनियर 
बता दें कि ACB ने इसी साल 30 नवंबर को लगभग एक दर्जन कनीय और वरीय इंजीनियरों के खिलाफ आय से अधिक संपति का मामला दर्ज किया है। इसमें जल संसाधन विभाग, पथ निर्माण विभाग पेयजल औऱ ग्रामीण विभाग में पोस्टेड इंजीनियर हैं। ACB की टीम जिन इंजीनियरों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर चुकी है, उनमें पथ निर्माण विभाग के कनीय इंजीनियर अशोक कुमार, जल संसाधन विभाग के ईई मनोज कुमार, पेयजल विभाग के इंजीनियर संजय कुमार के नाम प्रमुख हैं। बहरहाल, ACB की कार्रवाई से पूरे झारखंड की इंजीनियर लॉबी के बीच में खलबली मची हुई है। चर्चा बात इस को लेकर गर्म है कि ACB के रडार पर और कौन-कौन से इंजीनियर आने वाले हैं।