द फॉलोअप डेस्क
लातेहार में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ एसीबी ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला परिषद कार्यालय में प्रधान लिपिक के पद पर पदस्थापित संतोष कुमार सिंह को 65 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे गिरफ्तार किया है।
मिली जानकारी के अनुसार, संतोष कुमार सिंह ने एक संवेदक से बिल पास करने के एवज में 1 लाख रुपये की रिश्वत की मांग की थी। संवेदक द्वारा रिश्वत देने से इंकार करने पर उसने पूरे मामले की सूचना पलामू एसीबी को दी। शिकायत के आधार पर पलामू डीएसपी के नेतृत्व में गठित एसीबी की टीम ने छापेमारी करते हुए आरोपी पदाधिकारी को उसके आवास पर वादी से रिश्वत लेते समय रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल एसीबी की टीम गिरफ्तार आरोपी को अपने साथ लेकर अन्य संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। वहीं, इस कार्रवाई के बाद लातेहार जिला प्रशासनिक कार्यालय में हड़कंप मच गया है।
