logo

ACB की टीम ने विष्णुगढ़ थाने के ASI को 6000 रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया  

followup_Breaking4.jpg

हजारीबाग

एसीबी टीम ने विष्णुगढ़ थाने के एएसआई मनोज कुमार को 6000 रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। मिली खबर में बताया गया है कि एएसआई मनोज कुमार एक मामले को रफदफा करने के नाम पर आरोपी से रिश्वत ले रहे थे। आरोपी का नाम बद्री यादव है। बद्री यादव की पत्नी की शिकायत पर ACB की टीम को ये सफलता मिली है। बद्री यादव ने ACB को बताया था कि केस रफादफा करने का लालच एएसआई ने उनको दिया था। लेकिन बदले में मोटी रकम की मांग की गयी। मामला 6 हजार में तय हुआ। इसी 6 हजार रुपये के साथ ACB टीम ने एएसआई मनोज कुमार को धर दबोचा। 

ये है पूरा मामला 

बद्री यादव ने ACB को बताया कि एएसआई मनोज कुमार उनके खिलाफ एक दर्ज मामले की जांच के लिए उनके घर पर आये थे। वहीं उन्होंने मामले को रफादफा करने  के लिए 10 हजारी रुपये की मांग की। बकौल यादव वो इतने रुपये देने में सक्षम नहीं थे। उन्होंने एएसआई मनोज कुमार से काफी मिन्नत-समाजत की। लेकिन वे 10 हजार लेने पर अड़े रहे। बाद में मामला 6 हजार रुपये में तय हो गया। इसके बाद बद्री यादव की पत्नी ललिता देवी ने ACB को इसकी लिखित शिकायत की। शिकायत के आधार पर ACB की टीम सक्रिय हुई और एएसआई को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया गया।