द फॉलोअप डेस्क
हजारीबाग के बरकट्ठा प्रखंड के झुरझुरी पंचायत के मुखिया सुमन कुमार को एसीबी की टीम ने चार हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। हजारीबाग एसीबी की टीम ने डोभा निर्माण के बाद शेष राशि की निकासी के लिए पांच हजार रुपये रिश्वत मांगने की शिकायत मिली थी। एसीबी ने मंगलवार को शिकायतकर्ता ग्राम झुरझुरी निवासी मुकेश कुमार पिता मणि महतो के आवेदन पर कार्रवाई की और मुखिया के गिरफ्तार कर लिया।
शेष पैसे की निकासी के लिए मांगा पैसा
दरअसल मुकेश कुमार के द्वारा इस आशय का आवेदन दिया गया था कि इन्हें मनरेगा योजना के तहत ग्राम-गंगटीयाही में इनके जमीन में डोभा निर्माण कराने का कार्य आवंटित किया गया है, डोभा का निर्माण पूर्ण रूप से इनके द्वारा कराया जा चुका है, जिसमें से इन्हें 1,60,080 रू० का भुगतान मिल चुका है। शेष पैसे की निकासी हेतु मास्टर रौल पर हस्ताक्षर करने के लिए जब ये सुमन कुमार, मुखिया से मिले तो उनके द्वारा 5,000रूपये घूस की मांग की गयी। ये घूस देना नहीं चाहते थे इसलिए आवश्यक कार्रवाई हेतु पुलिस अधीक्षक, एसीबी हजारीबाग को आवेदन दिए थे।उक्त आवेदन के संबंध में सत्यापनकर्ता द्वारा विधिवत सत्यापन किया गया, तथा सत्यापन प्रतिवेदन में रिश्वत मांगने की बात सत्य पाया गया।
हमारे वाट्सअप ग्रुप से लिए इस लिंक पर क्लिक करें : https://chat.whatsapp.com/FUOBMq3TVcGIFiAqwM4C9N