logo

ACB : वेतन भुगतान के बदले मांग रहे थे घूस, कैश लेते रंगेहाथ पकड़े गये जिला आयुष पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा

abc1.jpg

चतरा
भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने चतरा जिले में बड़ी सफलता हासिल की है। एसीबी ने जिला आयुष चिकित्सा पदाधिकारी राम प्रकाश वर्मा को 20 हजार रुपये की रिश्वत मांगने और पहली किस्त लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया है।
एसीबी को यह शिकायत डॉ. प्रिया कुमारी ने दी थी, जो आयुष सामुदायिक स्वास्थ्य पदाधिकारी के रूप में टंडवा, चतरा में पदस्थापित हैं। शिकायत में कहा गया था कि जिला आयुष पदाधिकारी द्वारा हर महीने वेतन भुगतान के एवज में 5 हजार रुपये रिश्वत की मांग की जा रही थी। वर्तमान में चार माह का वेतन मिलने के बाद आरोपी अधिकारी ने कुल 20 हजार रुपये की मांग की थी।


शिकायत के बाद एसीबी द्वारा मामले का विधिवत सत्यापन कराया गया, जिसमें प्रथम किस्त के रूप में 10 हजार रुपये रिश्वत मांगे जाने की बात सही पाई गई। इसके आधार पर एसीबी हजारीबाग थाना कांड संख्या 01/2026 दर्ज किया गया।
इसके बाद दंडाधिकारी और दो सरकारी गवाहों की मौजूदगी में गठित ट्रैप टीम ने मंगलवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी राम प्रकाश वर्मा को रिश्वत की पहली किस्त 10 हजार रुपये लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी चतरा स्थित जिला संयुक्त औषधालय क्षेत्र में की गई। एसीबी के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस कार्रवाई को राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान की बड़ी सफलता के रूप में देखा जा रहा है।

 

Tags - Jharkhand News News Jharkhand Jharkhand।atest News News Jharkhand।ive Breaking।atest