logo

लोकसभा चुनाव : कांग्रेस के KN त्रिपाठी सबसे अमीर प्रत्याशी, मनीष जायसवाल दूसरे नंबर पर; अन्नपूर्णा देवी के पास है इतनी संपत्ति

a370.jpeg

द फॉलोअप डेस्क, रांची:

लोकसभा चुनाव 2024 के तहत 20 मई को दूसरे चरण का मतदान होगा। 20 मई को चतरा, कोडरमा और हजारीबाग सीट पर मतदान होगा। चतरा से 22, कोडरमा से 15 और हजारीबाग से 17 उम्मीदवारों को मिलाकर दूसरे चरण में कुल 54 प्रत्याशियों की किस्तम दांव पर है। प्रत्याशियों द्वारा दाखिल चुनावी हलफनामे की स्क्रूटनी के बाद एडीआर ने विश्लेषण करके प्रत्याशियों की संपत्ति, उनके खिलाफ दर्ज आपराधिक मामले और शिक्षा को लेकर डाटा जारी किया है। एडीआर के मुताबिक चतरा संसदीय सीट से इंडिया गठबंधन की तरफ से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी 70 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति के साथ सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। 

कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी करोड़पति
चतरा संसदीय सीट से कांग्रेस प्रत्याशी केएन त्रिपाठी सर्वाधिक अमीर प्रत्याशी हैं। उनके पास कुल 70 करोड़ 92 लाख 18 हजार 255 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 1,19,98,255 रुपये चल संपत्ति है। 69,72,20,000 अचल संपत्ति है। केएन त्रिपाठी के ऊपर कुल 8 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से 6 गंभीर किस्म के अपराधों के तहत दर्ज हुआ है, इनके खिलाफ संपत्ति को लेकर धोखाधड़ी का केस दर्ज है। धमकी देने का भी आरोप दर्ज है।

मनीष जायसवाल दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी
हजारीबाग से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी मनीष जायसवाल दूसरे सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। इनके पास 36 करोड़ 29 लाख 99 हजार 932 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 7,21,66,256 रुपये चल संपत्ति है, वहीं 29,08,33,676 अचल संपत्ति है, मनीष जायसवाल के ऊपर 5,88,96,276 रुपये की देनदारी है। बीजेपी प्रत्याशी मनीष जायसवाल के खिलाफ गंभीर किस्म के 2 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें जानबूझकर किसी को गंभीर चोट पहुंचाने और धमकी देने के आरोप में मुकदमा दर्ज है।

अन्नपूर्णा देवी के पास है 12 करोड़ से अधिक संपत्ति
कोडरमा संसदीय सीट से भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पास 12 करोड़ 82 लाख 82 हजार 857 रुपये की संपत्ति है। इनके पास 3,19,93,060 रुपये की चल संपत्ति है वहीं, 9,62,89,797 रुपये की अचल संपत्ति है। 

कोडरमा से प्रत्याशी राजेश सबसे गरीब हैं
कोडरमा लोकसभा सीट से आईएनडी पार्टी के राजेश के पास सबसे कम 26,500 रुपये ही संपत्ति है। सब चल संपत्ति है। कोडरमा सीट से ही राईट टू रिकॉल पार्टी से चुनाव लड़ रहे आशीष कुमार के पास 30,100 रुपये की संपत्ति है। विक्रांत कुमार सिंह जो चतरा से आईएनडी के उम्मीदवार हैं उनके पास 1 लाख रुपये की संपत्ति है

Tags - ADR ReportLok Sabha Chunav 2024Jharkhand NewsKN TripathiManish Jaiswal